योग गुरु बाबा रामदेव

स्वामी रामदेव का संक्षिप्त परिचय :-
              रामकृष्ण यादव भारतीय योग-गुरु हैं, जिन्हें अधिकांश लोग स्वामी रामदेव के नाम से जानते हैं। उन्होंने योगासन व प्राणायामयोग के क्षेत्र में योगदान दिया। रामदेव जगह-जगह स्वयं जाकर योग-शिविरों का आयोजन करते हैं, जिनमें प्राय: हर सम्प्रदाय के लोग आते हैं। 
जन्म: 25 दिसंबर 1965 (आयु 54 वर्ष), महेंद्रगढ़
पूर्ण नाम: Ramkrishna Yadav
ऊंचाई: 1.73 मी
शिक्षा: गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय
पालक: रामनिवास यादव, गुलाबो देवी



बाबा रामदेव जी पतंजलि में कैसे आए :-

1 पतंजली आयुर्वेद की शुरुआत 1997 में बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण ने की थी। पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड का कॉर्पोरेट मुख्यालय हरिद्वार में है जो कि उत्तराखंड में गंगा नदी के तट पर स्थित है।

2 न्यूयॉर्क टाइम्स को दिए एक साक्षात्कार में बाबा रामदेव ने कहा था कि एक स्वामी के रूप में भी पतंजलि का सार्वजनिक चेहरा वही थे।


3. इसी इंटरव्यू में रामदेव ने बताया था कि 1990 के दशक में एक गुरुकुल में पढ़ते वक़्त दो दोस्त मिले। दोनों किसान के बेटे थे। एक बाबा रामदेव और दूसरा बालकृष्ण। रामदेव ने योगा की पढाई की और बालकृष्ण ने  आयुर्वेद की।


4 एक अन्य इंटरव्यू में रामदेव ने बताया कि आचार्य बालकृष्ण का पतंजलि आयुर्वेद में 94 % हिस्सेदारी है। लेकिन वह वेतन नहीं लेते हैं. बालकृष्ण दिन में 15 घंटे काम करते है. इस बीच वह रविवार और बाकी छुट्टियां भी नहीं लेते। जबकि बाबा के अनुसार वह खुद सुबह 7 बजे से रात 10 बजे तक काम करते हैं।


5 एनआरआई कपल सुनीता और सरवन पोद्दार बाबा के अनुयायी हैं। इनकी 3 फीसदी हिस्सेदारी पतंजली आयुवेद में है। इन्होने ही बालकृष्ण को व्यापार शुरू करने के लिए पहली बार लों दिया था।


6 पतंजली के उत्पाद अन्य नामी कंपनियों की तुलना में 15 से 20 फीसदी तक सस्ते हैं। 


7 एफएमसीजी पोर्टफोलियो के अनुसार घी (700 करोड़ रुपये) और टूथपेस्ट (300 करोड़ रुपये) को बेस्टसेलर के रूप में पहचान मिली। जबकि एचयूएल और कोलगेट ने 2014-15 में 30,170 करोड़ रुपये और 4,211 करोड़ रुपये की कमाई की थी।


8 कंपनी का लक्ष्य अगले साल मार्च तक 10,000 करोड़ रुपए का राजस्व दोगुना करने और छह इकाइयों और एक अनुसंधान एवं विकास केंद्र स्थापित करने के लिए करीब 1,000 करोड़ रुपये के निवेश का है ।


9 वर्तमान में पतंजलि उत्पाद ई-कॉमर्स चैनलों द्वारा  1,200 आयुर्वेदिक चिकित्सालय , 2500 आरोग्य केंद्रों और 8,000 स्वदेशी केंद्रों के माध्यम से बेच रहे हैं। इसके अलावा इन उत्पादों की बिक्री देश भर में खुले हजारों किराना स्टोर्स पर भी हो रही है। 

10 बाबा रामदेव और बालकृष्ण के कंपनी का चेहरा रहते हुए भी राम भारत कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर हैं. बहुत ही छोटे प्रोफाइल से आये राम भारत को पतंजली आयुर्वेद का जिम्मा विरासत में मिला है।


शारीरिक योग से ज्यादा आध्यात्मिक भक्ति जरूरी

शारीरिक योग करने से मनुष्य केवल अपने शरीर को निरोग बना सकता है जबकि भक्ति योग से मनुष्य अपनी आत्मा को निरोगी बनाकर मुक्ति प्राप्त करके सतलोक जा सकता है...तो हमे ऐसा भक्ति योग करना चाहिए जिससे एक पथ से दो काज हो जाये, शरीर भी ठीक और आत्मा भी अमर।



Comments

Popular posts from this blog

5 जून कबीर साहेब प्रकट दिवस

दहेज एक कुप्रथा